Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Hindi News

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में आए नन्हे मेहमान, चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म

कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन नए शावकों को जन्म दिया है जो चीता प्रोजेक्ट के लिए अच्छी खबर है। इससे पहले 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था जबकि अब चीता ज्वाला ने तीन नए शावकों को जन्म दिया है। कुल मिलाकर कूनो नेशनल पार्क में अब 6 नए चीते आ गए हैं। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/xEFR9NJ

Ram Mandir Pran Pratishtha: कौन हैं रामलला के सबसे बड़े दानवीर? राम मंदिर को भेंट किया 101 किलो सोना

भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या में इतिहास रचा जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में राम मंदिर पूरी तरह से सजधज कर तैयार है। राम मंदिर के गर्भगृह में आज दोपहर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर का निर्माण पूरी तरह से रामभक्तों द्वारा दिए गए दान से हुआ है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/SHU9soL

'हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है', PM मोदी ने मणिपुर वासियों को उनके राज्य स्थापना-दिवस पर दी बधाई

मणिपुर स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मणिपुर ने भारत की प्रगति में एक मजबूत योगदान दिया है। हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है। मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं। वहीं पीएम ने त्रिपुरा और मेघायल के लोगों को भी बधाई दी। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/Eq4OGZX

Weather Update Today: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सुबह कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी है लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अब ठंड नहीं बढ़ेगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बीते चार दिनों में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार तड़के न्यूनतम तापमान एकल अंकों में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/icqHlWJ

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, मोरेह में उग्रवादियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद; छह घायल

मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह सशस्त्र उग्रवादियों ने मोरेह टेंग्नौपाल जिले में आग्नेयास्त्रों और विस्फोटकों का उपयोग करके राज्य बलों पर एक हिंसक हमला किया। इस घटना में दो कमांडो की मौत हो गई। वहीं छह जवान घायल हो गए। वहीं थौबल जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर भीड़ ने हमला किया जिसकी वजह से तीन जवान घायल हो गए। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/hANSGcB

Gujarat: PM मोदी के गांव में मिले 800 ईसा पूर्व पुरानी मानव बस्ती के प्रमाण, सबसे पुराना बौद्ध मठ भी आया सामने

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और डेकन कालेज के अनुसंधानकर्ताओं को गुजरात के वडनगर में 800 ईसा पूर्व (ईसा युग से पहले) पुरानी मानव बस्ती के प्रमाण मिले हैं। इस खोदाई की अगुआई एएसआइ ने की है जबकि गुजरात सरकार के पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय ने इसे वित्त पोषण दिया है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/WrYqSCh

Tamil Nadu: बेटी की याद में महिला ने की 7 करोड़ की जमीन दान, गणतंत्र दिवस पर CM स्टालिन करेंगे सम्मानित

स्कूल के विकास के लिए जमीन दान करने वाली 52 वर्षीय महिला को गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। केनरा बैंक में काम करने वाली 52 वर्षीय पूरनम ने अपनी दिवंगत बेटी यू.जननी की याद में जमीन दान की है। उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री स्कूल के नाम पर कर दी और जमीन के दस्तावेज शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंप दिए। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/N12yR4J

Women Farmers: महिला किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, किसान सम्मान निधि दोगुना कर सकती है सरकार

Women Farmers मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले महिला किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना कर सकती है। अभी किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्तों में कुल छह हजार रुपये की राशि दी जा रही है। महिला किसानों के लिए इसे बढ़ाकर 12 हजार करने की योजना पर विचार हो रहा है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/TflLrKP

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देशभर के सभी गांवों में LIVE दिखाया जाएगा, टाइम्स स्क्वायर पर भी होगा प्रसारण: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी

अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि देशभर में कोई भी बड़ा गांव नहीं बचेगा जहां प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव नहीं देखा जाएगा। रेड्डी ने 22 जनवरी के आयोजन को भारत की आजादी के बाद से हिंदुओं के लिए सबसे भव्य आयोजन भी बताया। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/U1ESvaL

Bilkis Bano Case Live: गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, गुजरात सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

इस मामले में बिलकिस की याचिका के साथ ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता सुभाषिनी अली स्वतंत्र पत्रकार रेवती लाल और लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति रूपरेखा वर्मा समेत अन्य ने जनहित याचिकाएं दायर कर सजा में छूट को चुनौती दी है। तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने भी दोषियों की सजा में छूट और समय से पहले रिहाई के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/Eb10ASc

India-Maldives Row: मोदी के अपमान पर भड़का भारत, तीन मंत्री बर्खास्त; सैकड़ों भारतीयों ने बुकिंग करवाई रद्द

India-Maldives Rowमालदीव सरकार ने अपने ही तीन मंत्रियों मरियम शिऊना मालशा शरीफ और हसन जहान को बर्खास्त किया है। बर्खास्तगी का यह कदम पीएम मोदी पर की गई टिप्पणियों के विरोध में सैकड़ों भारतीयों की तरफ से मालदीव में होटल बुकिंग और हवाई जहाज की टिकट बुकिंग करने और भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इस बारे में वहां की सरकार के समक्ष मामला उठाने के बाद उठाया गया है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/NOmLUQv

Karnataka: तुरुवेकेरे में तेज रफ्तार कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, 2 की ऑन द स्पॉट मौत; एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

तुरुवेकेरे ( Karnataka road accident ) के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। तिप्तुर के रहने वाले तीनों आदि चुंचनगिरि मठ से लौट रहे थे जब शनिवार रात यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय अनिल कुमार और नरसिम्हा मूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई । from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/GI3BbZy

Aditya-L1 Mission: सूर्य का रहस्य खंगालेंगे 'आदित्य' में लगे 7 पेलोड, यहां जानें मिशन से जुड़ी सारी जानकारी

भारत ने शनिवार को अंतरिक्ष में नया इतिहास रचा है। भारत का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 अपने लक्ष्य तक पहुंच गया है। इस मिशन के पीछे इसरो के कई उद्देश्य हैं। जिस तरह पृथ्वी पर भूकंप आते हैं उसी तरह सौर भूकंप भी होते हैं जिन्हें कोरोनल मास इजेक्शन कहा जाता है। सौर कंपन का अध्ययन करने के लिए सूर्य की निगरानी जरूरी है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/jf5bcH2

Ram Mandir: 'हमने अपनी मस्जिद खो दी, देखिए अब वहां क्या हो रहा', ओवैसी का भड़काऊ बयान; BJP ने किया पलटवार

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम युवाओं से भड़काऊ अपील की है। उन्होंने लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अपनी ताकत बरकरार रखो कहीं आपसे आपकी मस्जिदें न छिन जाएं। हालांकि इस भड़काऊ भाषण पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए कहा कि हैदराबाद में दो मस्जिदें ढाह दी गई तब यह सब याद नहीं आया। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/MgZD4lJ

Mann Ki Baat: 'ये तो झलक है', साल 2023 को याद करते हुए पीएम मोदी ने इन मुद्दों पर खींचा देशवासियों का ध्यान

पीएम नरेंद्र मोदी आज रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 108वें एपिसोड पर देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आज फिट इंडिया जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता से ओत-प्रोत है। दिवाली में हुए कारोबार ने यह साबित किया कि लोग वोकल फॉर लोकल पर जोर दे रहे हैं। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/ob6qaOw

Train Late: दिल्ली में कोहरे और शीतलहर ने यात्रियों की बढ़ाई मुश्किलें, देरी से चल रहीं 23 ट्रेनें; देखें पूरी सूची

Train Delayed ठंड बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ती जा रही है। दिल्ली में घने कोहरे और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को भी मध्यम से घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण लगातार पांचवें दिन भी ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। दिल्ली आने वाली 23 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/juLTHE5

Weather Update Today LIVE: उत्तर भारत में कोहरे की मार, मौसम में खराबी के कारण IGI हवाई अड्डे से 80 उड़ानों में देरी

Weather Update Today LIVE उत्तर भारत में कोहरे और कम दृश्यता के कारण लोगों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत में घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कोहरे के चलते शुक्रवार को भी उड़ानें और ट्रेन संचालन बाधित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआइपी ट्रेन भी 20 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/be41ryz

Chanda Kochhar: चंदा कोचर और 9 अन्य के खिलाफ केस दर्ज, टमाटर पेस्ट कंपनी को धोखा देने का लगा आरोप

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर एक बार फिर कानूनी विवाद में फस गईं हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में एक नया मामला दर्ज किया गया है जिसमें कोचर और नौ अन्य लोगों पर एक टमाटर पेस्ट कंपनी को धोखा देने का आरोप लगाया गया है जिससे उन्हें 27 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/Hdxvba0

Earthquake in Assam: असम के तेजपुर में कांपी धरती, किसी के हताहत होने की खबर नहीं; जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Earthquake in Assam असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप सुबह 555 बजे IST (भारतीय मानक समय) पर 20 किमी की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र तेजपुर से 42 किमी पूर्व में स्थित था। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/ljsz0YN

हिंद महासागर में चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा INS Imphal, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस युद्धपोत की 10 खासियत उड़ा रही दुश्मनों के होश

INS Imphal स्वदेश में निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल मंगलवार को मुंबई के नौसेना डाकयार्ड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आयोजित समारोह में नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस आईएनएस इंफाल को हिंद महासागर में चीन को चुनौती देने के लिए तैयार किया गया है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/GwPfNIV